Thursday, 16 April 2026

जयपुर में भूमाफिया-बजरी माफिया पर कार्रवाई तेज: प्रमोद शर्मा समेत 9 आरोपी नामजद, मुख्य आरोपी फरार


जयपुर में भूमाफिया-बजरी माफिया पर कार्रवाई तेज: प्रमोद शर्मा समेत 9 आरोपी नामजद, मुख्य आरोपी फरार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में भूमाफिया और बजरी माफिया से जुड़े बड़े प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में प्रमोद शर्मा, आनंद शर्मा सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मानसरोवर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट परिवादी घनश्याम शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बदरवास क्षेत्र में स्थित खसरा नंबर 152 की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन मुख्य आरोपी प्रमोद शर्मा नोटिस के बाद फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की आशंका के चलते वह छिपता फिर रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद शर्मा पर यह भी आरोप है कि उसने ऊंचे राजनीतिक संबंधों और प्रशासनिक पहुंच का झांसा देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। वह खुद को सत्ता और ब्यूरोक्रेसी से जुड़ा हुआ बताकर लोगों को जमीन और निवेश के नाम पर भरोसे में लेता था और उनसे बड़ी रकम ऐंठता था।

मामला दर्ज होने के बाद जयपुर पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। साथ ही इस पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आ सकती है।



Previous
Next

Related Posts