Thursday, 16 April 2026

पुष्कर महायज्ञ में साध्वी अनादि सरस्वती ने की परिक्रमा, प्रखर महाराज से सनातन धर्म पर चर्चा


पुष्कर महायज्ञ में साध्वी अनादि सरस्वती ने की परिक्रमा, प्रखर महाराज से सनातन धर्म पर चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ में गुरुवार सुबह आध्यात्मिक वातावरण उस समय और भी भावपूर्ण हो गया, जब साध्वी अनादि सरस्वती महायज्ञ स्थल पहुंचीं। उन्होंने प्रातः लगभग 8 बजे जपशाला, यज्ञशाला सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया और श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ महायज्ञ की परिक्रमा की।

इस दौरान साध्वी ने महायज्ञ में चल रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को नजदीक से देखा और उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा को अनुभव किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्था और धार्मिक अनुशासन की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

परिक्रमा के पश्चात साध्वी अनादि सरस्वती ने संत निवास में प्रखर महाराज से मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक सनातन धर्म तथा महायज्ञ के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस महायज्ञ को विश्व शांति की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए कहा कि यह आयोजन मानवता और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने वाला है।

इस अवसर पर आयोजित सनातन चर्चा में सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा, डॉ कुलदीप शर्मा, पंडित कैलाश नाथ दाधीच और नवीन शर्मा विजयनगर सहित कई विद्वान और श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का माध्यम भी बन रहा है।

Previous
Next

Related Posts