Saturday, 29 August 2026

पुष्कर में सेवा संस्थान के अस्पताल से प्रभावित हुए पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक मदन कौशिक


पुष्कर में सेवा संस्थान के अस्पताल से प्रभावित हुए पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक मदन कौशिक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ परिसर स्थित डॉ. कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान के चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड के पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक संस्थान की सेवाओं को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने 45 दिनों तक चल रही निशुल्क चिकित्सा सेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक  ने कहा कि आज के दौर में जहां चिकित्सा सेवा तेजी से व्यवसाय का रूप ले रही है, वहीं यह संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिदिन 200 से 300 मरीजों को निशुल्क जांच, दवाइयां और परामर्श प्रदान कर रहा है, जो सेवा और परमार्थ का उत्कृष्ट उदाहरण है।

संस्थान के प्रवक्ता एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे विधायक मदन कौशिक ने चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया। निरीक्षण के समय साध्वी अनादि सरस्वती, डॉ कुलदीप शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु और सेवा कार्य में लगे लोग मौजूद रहे।

यह चिकित्सालय महायज्ञ के दौरान 45 दिनों तक निरंतर सेवा प्रदान कर रहा है, जहां विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल को समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।



Previous
Next

Related Posts