Saturday, 29 August 2026

राजस्थान भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए मानसरोवर में जमीन चिन्हित, आवासन मंडल ने जमीन की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी


राजस्थान भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए मानसरोवर में जमीन चिन्हित, आवासन मंडल ने जमीन की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का पता आने वाले समय में बदल सकता है। पार्टी ने जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में नए प्रदेश कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। जानकारी के अनुसार, इस जमीन के आवंटन से संबंधित फाइल शहरी विकास एवं आवासन विभाग (यूडीएच) तक पहुंच चुकी है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत, यूडीएच विभाग से अनुमोदन के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के पश्चात पार्टी के पक्ष में भूमि आवंटन किया जाएगा। यह आवंटन भूमि आवंटन नीति-2025 के तहत किया जाएगा, जिसके अनुसार किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल को आरक्षित दर से कम कीमत पर प्रदेश में एक स्थान पर अधिकतम 6,000 वर्गमीटर जमीन दी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि इसी नीति के तहत पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी मानसरोवर क्षेत्र में प्रदेश कार्यालय के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। अब बीजेपी भी इसी प्रक्रिया के तहत अपना नया कार्यालय स्थापित करने की तैयारी में है। इसके अलावा पार्टी केवल प्रदेश कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिला स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयपुर, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं और झालावाड़ जिलों में नए कार्यालयों के लिए भी जमीन की तलाश की जा रही है और संबंधित विभागों को आवेदन भेजे गए हैं।

जमीन चिन्हित होने और आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन स्थानों पर नए कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह कदम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts