Saturday, 29 August 2026

जयपुर: विधानसभा, हाईकोर्ट और जिला एवं सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी


जयपुर: विधानसभा, हाईकोर्ट और जिला एवं सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विधानसभा, हाईकोर्ट और जिला एवं सेशन कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब 11:10 बजे विधानसभा सचिवालय के आधिकारिक ईमेल पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अगले तीन घंटे के भीतर पूरे भवन को आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा।

धमकी मिलने के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और वहां मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पूरे परिसर को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने विधानसभा, हाईकोर्ट और जिला एवं सेशन कोर्ट परिसरों की गहन तलाशी ली।

सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद शहर के प्रमुख सरकारी परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts