



मुंबई। भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई केब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
आशा भोसले के पुत्र आनंद भोसले ने जानकारी दी कि अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रशंसकों, कलाकारों और गणमान्य लोगों के वहां पहुंचने की संभावना है।