Sunday, 12 April 2026

आशा भोसले के निधन की खबरों के बीच भ्रम की स्थिति, अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि, आधिकारिक जानकारी का इंतजार


आशा भोसले के निधन की खबरों के बीच भ्रम की स्थिति, अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि, आधिकारिक जानकारी का इंतजार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुंबई। भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज पार्श्व गायिका का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। यानी उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और देशभर में उनके प्रशंसकों की आंखें नम हैं।

उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर पहुंच सकते हैं, जबकि अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। बड़ी संख्या में कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों के वहां पहुंचने की संभावना है।

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 14 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए। ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे उनके गीत आज भी लोगों की जुबां पर हैं और सदाबहार बने हुए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts