Saturday, 11 April 2026

एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस झुंझुनूं जिले में स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव करने और खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी।

एसीबी की टीम ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे जयपुर की चौमूं पुलिया के पास ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दलाल याकूब को 33 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया। इसके साथ ही समानांतर कार्रवाई में झुंझुनूं में दूसरी टीम ने PWD के एक्सईएन राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि दलाल याकूब यह रकम एक्सईएन तक पहुंचाने वाला था।

रोड अलाइनमेंट बदलने के नाम पर मांगी गई रिश्वत

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Sandeep Saraswat ने बताया कि झुंझुनूं के बग्गड़ क्षेत्र से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए नई सड़क बनाई जा रही है। इसी परियोजना में रोड अलाइनमेंट बदलने और निजी जमीन को सड़क से बाहर करने के लिए यह भारी रिश्वत मांगी गई थी।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी

एसीबी की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह मामला दर्शाता है कि विकास कार्यों में भी भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, लेकिन एसीबी की सक्रियता से ऐसे मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश जारी है।

    Previous
    Next

    Related Posts