Saturday, 11 April 2026

जयपुर में युवक का किडनैप कर लूट: चलती कार में मारपीट, 1.5 लाख वसूलकर फेंका


जयपुर में युवक का किडनैप कर लूट: चलती कार में मारपीट, 1.5 लाख वसूलकर फेंका

जयपुर में अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक को कार में बैठाकर किडनैप किया और चलती गाड़ी में मारपीट कर उससे 1.50 लाख रुपए वसूल लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने युवक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने करणी विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कुचामन के डीडवाना निवासी प्रभुराम सिंह 9 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे जयपुर के 200 फीट बाईपास पर ब्यावर जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली रोड की ओर से आई एक कार को उन्होंने रुकवाया। कार में ड्राइवर, आगे की सीट पर एक महिला और पीछे एक व्यक्ति बैठा था। महिला ने ब्यावर जाने की बात कहकर उन्हें कार में बैठा लिया।

कुछ दूरी तय करने के बाद एक और व्यक्ति कार में सवार हुआ, जिसके बाद बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल छीनकर ऑनलाइन पेमेंट ऐप का पासवर्ड पूछकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक को चलती कार से बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित किसी तरह मदद लेकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts