Thursday, 09 April 2026

रिचार्ज डलवाने जाते थे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत दिल्ली,जितना रिचार्ज उतनी सरकार चलती थी: जवाहर सिंह बेढम


रिचार्ज डलवाने जाते थे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत दिल्ली,जितना रिचार्ज उतनी सरकार चलती थी: जवाहर सिंह बेढम

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास परियोजनाओं को गति देने और केंद्र सरकार से सहयोग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा नहीं था।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस के नेता सवाल उठाते हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों जाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ समन्वय बना रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय दिल्ली दौरे “रिचार्ज कूपन” की तरह होते थे—जितने दिन का समर्थन मिलता था, उतने दिन सरकार चलती थी और फिर दोबारा दिल्ली जाना पड़ता था।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का उदाहरण देते हुए कहा कि मात्र तीन घंटे के दौरे में ही राजस्थान को रिफाइनरी, मेट्रो फेज-2 सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस के नेता इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे और आत्ममंथन से बच रहे हैं।

रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान इस परियोजना को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया है। बेढम ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि परियोजना की लागत बढ़ाने की मंजूरी मिली है और 21 अप्रैल को इसके पहले चरण का शुभारंभ प्रस्तावित है।

Previous
Next

Related Posts