Thursday, 09 April 2026

पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 केंद्र की सौगात से राजस्थान का होगा कायाकल्प: सतीश पूनिया


पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 केंद्र की सौगात से राजस्थान का होगा कायाकल्प: सतीश पूनिया

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजनाओं को राजस्थान के लिए केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलना राज्य के विकास की दिशा में अहम कदम है, जिससे रोजगार, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। पूर्व भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके प्रति आभार जताया और कहा कि यह राजस्थान पश्चिम क्षेत्र के लिए भाग्य की रेखा साबित होगी।

भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की संशोधित लागत ₹ 79,459 करोड़ मंजूर की गई है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के लिए गेमचेंजर साबित होगी और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। पूर्व भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सरकार की “लटकाओ-भटकाओ” कार्यशैली के कारण परियोजना में देरी हुई, जिससे लागत बढ़ गई। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस परियोजना में राजस्थान के लिए लगभग ₹40,000 करोड़ की बचत सुनिश्चित की है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 को लेकर पूर्व भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि यह 41 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जो कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए 11 किलोमीटर लंबे फेज-1 की तुलना में चार गुना बड़ी है। यह मेट्रो लाइन सीतापुरा से वीकेआई तक शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगी। परियोजना की कुल लागत ₹13,037 करोड़ है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत भागीदारी होगी।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि फेज-1 को केवल चुनावी लाभ के लिए शुरू किया और उसका पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार पर डाला गया, जबकि केंद्र से कोई सहयोग नहीं मिला। पूर्व भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने यह भी कहा कि वर्तमान में मेट्रो फेज-1 प्रतिदिन लगभग ₹10 लाख के घाटे में चल रही है, जिससे इसकी व्यवहार्यता पर सवाल उठते हैं।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि मेट्रो फेज-2 के पूरा होने के बाद जयपुर शहर के अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे राजधानी जयपुर के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड बताया।

Previous
Next

Related Posts