Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगे ट्रैफिक जाम: IPS सहित 6 अधिकारियों से मांगा जवाब


कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगे ट्रैफिक जाम: IPS सहित 6 अधिकारियों से मांगा जवाब

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगे भारी ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। जयपुर के स्पेशल सीपी से मांगी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एक आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में विभागीय कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

यह मामला 9 मार्च को हरमाड़ा क्षेत्र में सीकर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह से जुड़ा है, जिसमें विधायक मुकेश भाकर और आरजेएस अधिकारी कोमल मीणा का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता, नौकरशाह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। यहां तक कि पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान सीकर रोड पर भारी जाम लग गया, जिससे कई वीआईपी भी प्रभावित हुए। सूचना देने के बावजूद जाम खुलवाने में काफी समय लग गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए। जयपुर के स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी। इसके बाद मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

जिन अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना गया है, उनमें एसीपी चौमूं उषा यादव, एसीपी ट्रैफिक किशोर सिंह भदोरिया, टीआई मंजू चौधरी, टीआई सम्पतराज, टीआई नवरतन धौलिया और हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह शामिल हैं। जांच के दौरान ही एसीपी चौमूं उषा यादव का तबादला कर उन्हें हाडीरानी बटालियन का कमांडेंट बना दिया गया है। इसके अलावा जयपुर ट्रैफिक डीसीपी का भी स्थानांतरण हो चुका है।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब किसी वीआईपी कार्यक्रम में लगे ट्रैफिक जाम के लिए उच्च पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदार माना है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts