Wednesday, 08 April 2026

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड ने सरस ब्रांड के घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि


राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड ने सरस ब्रांड के घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण गैस की किल्लत बढ़ी है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड (RCDF) ने सरस ब्रांड के घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि कर दी है। मंगलवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, सरस घी की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो 8 अप्रैल से लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी से पहले ही महंगाई से जूझ रही जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

नई दरों के अनुसार, अब सरस का एक लीटर सामान्य घी का पैकेट 551 रुपए से बढ़कर 571 रुपए में मिलेगा, जबकि एक लीटर गाय के घी की कीमत 570 रुपए से बढ़कर 590 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा बड़े पैक पर भी असर पड़ा है—5 लीटर का टिन पैक अब 2740 रुपए की जगह 2840 रुपए में मिलेगा। वहीं, 15 किलोग्राम का टिन पैक जो पहले 9345 रुपए में उपलब्ध था, अब 9495 रुपए में मिलेगा। इस तरह सभी पैकिंग साइज में समान रूप से बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि इस साल सरस घी की कीमतों में यह दूसरी बार वृद्धि की गई है। इससे पहले 2 जनवरी को RCDF ने 15 किलोग्राम वाले टिन पैक पर 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी, जबकि छोटे पैक को उस समय अछूता रखा गया था। लेकिन इस बार सभी पैकिंग पर कीमतें बढ़ाकर उपभोक्ताओं को व्यापक स्तर पर प्रभावित किया गया है। लगातार बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों के दामों में इजाफा आम जनता के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts