Friday, 10 April 2026

मुख्यमंत्री का कोयम्बटूर दौरा: “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा” — भजनलाल शर्मा


मुख्यमंत्री का कोयम्बटूर दौरा: “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा” — भजनलाल शर्मा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कोयम्बटूर (तमिलनाडु)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से प्रगति कर रहा है और हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहा है।

प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कोयम्बटूर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार देश में किसान, युवा, महिला और मजदूर—ये चार प्रमुख वर्ग हैं, जिनके सर्वांगीण विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

राजस्थान में विकास कार्यों का उल्लेख

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि राज्य में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।

तमिलनाडु सरकार पर निशाना

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की सरकार भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों को लोकतांत्रिक तरीके से हटाना आवश्यक है।

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन की अपील

उन्होंने कोयम्बटूर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वनाथी श्रीनिवासन को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किए पेरूर पट्टेश्वर मंदिर में किए दर्शन

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने कोयम्बटूर स्थित पेरूर पट्टेश्वर मंदिर में दर्शन किए और भगवान शिव से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

मुख्यमंत्री के कोयम्बटूर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts