Friday, 10 April 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग और संस्कृति का संगम, जयपुर में हुआ भव्य आयोजन


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग और संस्कृति का संगम, जयपुर में हुआ भव्य आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रताप नगर स्थित अजय पार्क में योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। ‘घर-घर रामायण, द्वार-द्वार योग’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया

इस आयोजन का संचालन आरोग्य भारती (सांगानेर) और राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ का पूर्वाभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 80 वर्षीय योग साधक महावीर प्रसाद शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी ऊर्जा और अनुभव से युवाओं को योग और प्राणायाम की गहराइयों से परिचित कराया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को प्रेरित किया और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

इस अवसर पर टर्बन ग्रुप और श्री रामाकृष्णा इंटरनेशनल के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल राज शर्मा के नेतृत्व में समाजसेवा से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। ‘घर-घर राम, घर-घर रामायण’ अभियान के तहत योग गुरु महावीर प्रसाद शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, चतुर्भुज शर्मा और प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद बैरवा सहित कई आयुर्वेद विशेषज्ञों को रामायण और भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजकीय आयुष चिकित्सालय के प्रिंसिपल जगदीश बैरवा ने मुख्य अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं मॉर्निंग क्लब के बी.एस. गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण छिपा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल पाराशर ने किया, जबकि समापन पर श्री रामाकृष्णा इंटरनेशनल की समन्वयक शीतल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से योग और आयुर्वेद के जरिए ‘निरोगी काया’ का संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचाया गया।

Previous
Next

Related Posts