Friday, 10 April 2026

कृषि मण्डियों के विकास को गति: 40.63 करोड़ के कार्य और 781 किसान विश्राम स्थल स्वीकृत


कृषि मण्डियों के विकास को गति: 40.63 करोड़ के कार्य और 781 किसान विश्राम स्थल स्वीकृत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस निर्णय से राज्य की मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

इन मण्डियों में होंगे विकास कार्य

इस स्वीकृति के तहत जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाई माधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविंदगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) और डीग की मण्डियों में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

इन कार्यों में मुख्य रूप से यार्ड निर्माण,विद्युत व्यवस्था सुधार,संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

781 किसान विश्राम स्थलों की भी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव पहल के तहत 781 किसान विश्राम स्थलों के निर्माण को भी स्वीकृति दी है।

  • कुल लागत: 46 करोड़ 86 लाख रुपये

  • प्रथम चरण: 116 मण्डियों में निर्माण

इन विश्राम स्थलों से किसानों को गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान राहत मिलेगी और मंडियों में ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस पहल से न केवल मण्डियों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि—

  • कृषि उपज के व्यापार में सुगमता बढ़ेगी

  • किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

  • मंडियों में कार्यक्षमता और व्यवस्था में सुधार होगा


Previous
Next

Related Posts