Saturday, 29 August 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की तत्परता, भूस्खलन के बीच पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित


सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की तत्परता, भूस्खलन के बीच पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगटोक। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उत्तर सिक्किम दौरे के दौरान प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए बड़ा निर्णय लिया। शनिवार को जिस मार्ग से वे लाचेन पहुंचे थे, वह रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अतिवर्षा और भूस्खलन के कारण बंद हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने तुरंत जिला कलेक्टर और सेना के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग में फंसे सभी पर्यटकों को वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित गंगटोक पहुंचाया जाए।

राज्यपाल के निर्देशों के बाद प्रशासन और सेना ने समन्वय बनाते हुए राहत कार्य शुरू किया। प्राथमिकता के आधार पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

    Previous
    Next

    Related Posts