Wednesday, 08 April 2026

भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में झंडारोहण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यालय में शुरू किया कार्यालय


भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में झंडारोहण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यालय में शुरू किया कार्यालय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निवास जवाहर सर्किल स्थित बालाजी टावर पर भी अपनी धर्मपत्नी गीता शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

भाजपा मुख्यालय में शुरू किया नया कार्यालय

स्थापना दिवस के मौके पर ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय के कमरा नंबर 5 में अपने नए कार्यालय में कार्य शुरू किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब भजनलाल शर्मा ने भी मुख्यालय में कार्यालय स्थापित किया है, जिसे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में झंडारोहण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया
भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में झंडारोहण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया

कार्यकर्ताओं के लिए बढ़ेगी पहुंच

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए उनसे सीधे संपर्क करना आसान हो जाएगा। पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात करना चुनौतीपूर्ण माना जाता था, लेकिन अब मुख्यालय में बैठकर वे कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन सकेंगे और समाधान की दिशा में कदम उठा सकेंगे।

संगठन में बढ़ेगी सक्रियता

मुख्यमंत्री की मुख्यालय में नियमित उपस्थिति से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इससे संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक रणनीति को और धार मिलेगी।


Previous
Next

Related Posts