Thursday, 09 April 2026

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यालय स्थापित, कमरा नंबर 5 में करेंगे मुलाकात


भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यालय स्थापित, कमरा नंबर 5 में करेंगे मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय स्थापित कर दिया गया है। पार्टी मुख्यालय के कमरा नंबर 5 में उनका कार्यालय तैयार हो चुका है और उनके नाम की तख्ती भी लगा दी गई है।

अब मुख्यमंत्री जब भी भाजपा मुख्यालय आएंगे, तो इसी कार्यालय में बैठकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के लगभग दो साल बाद भजनलाल शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में अपना स्थायी कार्यालय स्थापित किया है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 अप्रैल को प्रातः काल इसका विधिवत पूजन का उद्घाटन कर सकते हैं।

पहले भी रही है ऐसी परंपरा

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना कार्यालय बनाया था। उस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अपना कार्यालय स्थानांतरित कर नया कार्यालय बनाना पड़ा था।

संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री के कार्यालय के भाजपा मुख्यालय में स्थापित होने से संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा और पार्टी स्तर पर संवाद मजबूत होगा।

Previous
Next

Related Posts