Sunday, 05 April 2026

भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दी शुभकामनाएं


भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव, आकर्षक रोशनी, रंगोली और भव्य आतिशबाजी के साथ उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुंदर रंगोली सजाई गई और पूरे परिसर को दीपों से रोशन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को लगाया गया भाजपा का पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश सेवा में समर्पित है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।

मोदी नेतृत्व में बढ़ रहा भाजपा का विस्तार

भाजपा प्रदेशअध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का कमल देशभर में निरंतर खिल रहा है और पार्टी देशभक्ति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने में भाजपा का योगदान महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

जयपुर में भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव, रंगोली और आतिशबाजी का भव्य आयोजन
जयपुर में भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव, रंगोली और आतिशबाजी का भव्य आयोजन

गीत, नारे और रंगोली से सजा माहौल

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की ओर से “भाजपा स्थापना दिवस की बधाई हो” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ उत्साह का माहौल बनाया गया। “वाह रे म्हारा मोदी जी, काई रेल चलाई रे” जैसे गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वरिष्ठ, जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts