Thursday, 09 April 2026

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का 5 से 8 अप्रैल तक राजस्थान दौरा


भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का 5 से 8 अप्रैल तक राजस्थान दौरा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल 5 से 8 अप्रैल तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार डॉ. अग्रवाल 5 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जयपुर पहुंचेंगे। 6 अप्रैल को वे प्रातः खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन करेंगे, जिसके बाद सीकर में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पूर्व विधायक केडी बाबर के निवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा एक निजी होटल में आयोजित बौद्धिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। शाम को वे सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पुनः जयपुर लौटेंगे।

बैठकों में संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

7 अप्रैल को डॉ. अग्रवाल जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान राज्य एवं जिला स्तर के कोषाध्यक्षों के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

8 अप्रैल को दिल्ली प्रस्थान

दौरे के अंतिम दिन 8 अप्रैल को डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।यह प्रवास भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts