Tuesday, 07 April 2026

जयपुर के मुहाना मंडी में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश


जयपुर के मुहाना मंडी में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर के मुहाना मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पूरी वारदात पास की एक स्टील दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

पीड़ित हेमराज सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:44 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच उनके फ्लैट में चोरी हुई। उस समय घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुए सामान में सोने की चेन, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, बच्चों के कड़े, चांदी के कड़े, पायजेब, सिक्के सहित अन्य आभूषण और नकदी शामिल है।

थाना प्रभारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts