



जयपुर। जयपुर तेजी से देश के उभरते हुए शिक्षा केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। अफोर्डेबल हाउसिंग, अपेक्षाकृत कम फीस और सुरक्षित वातावरण के कारण अब बड़ी संख्या में छात्र जयपुर का रुख कर रहे हैं। जहां मेट्रो शहरों में MBA की पढ़ाई 10 से 15 लाख रुपए तक पहुंच जाती है, वहीं जयपुर के संस्थानों में यही कोर्स 3 से 5 लाख रुपए में उपलब्ध है, जो इसे छात्रों के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।
पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज चेयरमैन आनंद पोद्दार ने बताया कि संस्थान ने 10 वर्ष पहले ही नई शिक्षा नीति (NEP) के मूल्यों को अपनाते हुए मल्टीडिसिप्लिनरी शिक्षा पर जोर दिया। यहां वैल्यू-एडेड प्रोग्राम्स के तहत कॉमर्स के साथ साइंस और आर्ट्स के साथ अन्य विषयों का समावेश किया गया है, जिससे छात्रों को व्यापक ज्ञान और कौशल मिल सके।
कॉलेज ने Apple Inc., Microsoft और Bajaj Finserv जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अलावा ‘इनोफेस्ट’ जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों को करोड़ों रुपए तक की फंडिंग के अवसर भी दिए गए हैं।
विद्यार्थियों को वैश्विक अनुभव देने के लिए UAE, सिंगापुर और मलेशिया में ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और बिजनेस कल्चर को समझ सकें।
संस्थान ने BBA, BCA, MBA और PGDM जैसे कोर्सेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया है। साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में AI टूल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके साथ ही 360 डिग्री स्किल डेवलपमेंट—जैसे क्रिएटिविटी, इनोवेशन, कम्युनिकेशन, स्पिरिचुअल ग्रोथ और एंटरप्रेन्योरशिप—पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आनंद पोद्दार ने राज्य सरकार से स्किल पार्क, रिसर्च पार्क और इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट प्लेटफॉर्म विकसित करने की मांग भी रखी है, जिससे छात्रों को और बेहतर अवसर मिल सकें। उनका मानना है कि ऐसे प्रयासों से जयपुर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में उभर सकता है।