



सीकर। सीकर के नए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को दोपहर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें एडीएम रतन कुमार ने पदभार दिलाया। पदभार ग्रहण करने से पहले आशीष मोदी ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए, जहां मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना करवाई।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के सहयोग से ही प्रभावी प्रशासन संभव है।
कलेक्टर मोदी ने सीकर को “एजुकेशन सिटी” बताते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में अन्य जिलों और राज्यों से छात्र पढ़ने आते हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान कई छात्र भावनात्मक तनाव (इमोशनल स्ट्रेस) से गुजरते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दिशा में विशेष प्रयास करेगा ताकि छात्रों को बेहतर माहौल मिल सके और वे बिना तनाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इस दौर से गुजर चुके हैं, इसलिए अपने अनुभव और विशेषज्ञों के सहयोग से छात्रों के लिए सहायक वातावरण तैयार किया जाएगा।
कलेक्टर ने शहर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और ट्रैफिक समस्याओं को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए टीम के साथ रणनीति बनाकर प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार भी इन मुद्दों पर विशेष फोकस के साथ काम कर रही है।

सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आज पदभार ग्रहण किया#सीकर @DIPRRajasthan @DcDmSikar @BhajanlalBjp @PMOIndia pic.twitter.com/4044yV7Cih
— District Collector & Magistrate, Sikar (@DcDmSikar) April 4, 2026