Saturday, 04 April 2026

जयपुर में मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में करोड़ों की JDA जमीन पर कब्जे की कोशिश, कॉलोनीवासियों ने रोका अवैध निर्माण, मुख्यमंत्री पोर्टल 181 पर की शिकायत


जयपुर में मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में करोड़ों की JDA जमीन पर कब्जे की कोशिश, कॉलोनीवासियों ने रोका अवैध निर्माण, मुख्यमंत्री पोर्टल 181 पर की शिकायत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र स्थित पत्रकार कॉलोनी तिकोना पार्क के पास करोड़ों रुपए की जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिटिल फिट इंटरनेशनल स्कूल के मालिक ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर शनिवार को अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों के विरोध के बाद रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, छुट्टी का दिन होने का फायदा उठाते हुए जेसीबी मशीन लाकर जमीन की दीवार तोड़ी गई और कब्जा करने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अजीत तिवारी, संरक्षक श्याम सुंदर शर्मा एवं जय गोपाल और महामंत्री नरेंद्र सर्वोदय मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी का काम रुकवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया और संबंधित पक्ष को कब्जा करने से रोका गया।

मामले को लेकर पत्रकार कॉलोनी विकास समिति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत भी दर्ज कराई है। समिति का आरोप है कि लिटिल फिट इंटरनेशनल स्कूल के मालिक ने पहले से ही 100 फीट मुख्य सड़क से सटे प्लॉट नंबर E-11 पर व्यापक अतिक्रमण कर रखा है, जिसे हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा समिति ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और अवैधानिक रूप से स्कूल का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल की जांच कराने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Previous
Next

Related Posts