Saturday, 04 April 2026

हरियाणा आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर लगाएं गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद


हरियाणा आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर लगाएं गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के भीतर सियासी विवाद तेज हो गया है। हरियाणा में AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने पार्टी नेतृत्व और राघव चड्ढा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि राघव चड्ढा को दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास (जिसे उन्होंने “शीशमहल” कहा) में बुलाकर कथित रूप से मारपीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चार नेताओं की मौजूदगी में राघव को “मुर्गा बनाकर पीटा गया” और इस दौरान उनकी आंख पर चोट आई थी। जयहिंद ने यह भी कहा कि इसी चोट के इलाज के लिए राघव इंग्लैंड गए थे, जबकि आम धारणा थी कि वे निजी यात्रा पर गए हैं।

जयहिंद ने राघव से सार्वजनिक रूप से इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की और कहा कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उस समय वहां कौन-कौन मौजूद था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह घटना वर्ष 2024 में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले की है और जल्द ही वह इस पूरे मामले का और खुलासा करेंगे। दूसरी ओर राघव चड्ढा ने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें “खामोश करने की कोशिश” की गई है, लेकिन वे हार नहीं मानेंगे और आम जनता के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts