Saturday, 29 August 2026

सोशल मीडिया विवाद में बढ़ा टकराव, विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज


सोशल मीडिया विवाद में बढ़ा टकराव, विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

शिव। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। बुधवार को छोटू सिंह रावणा अपने समाज के लोगों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक भाटी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मानहानि और निजता के हनन से संबंधित धाराओं में रविंद्र सिंह भाटी और पांच अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।

थाना अधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई के अनुसार शिकायतकर्ता की ओर से एक पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल करते हुए मामला CID-CB को भेजा जाएगा।

विवाद की शुरुआत एक सड़क के वीडियो से हुई, जिसे छोटू सिंह रावणा ने शिव विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो के बाद मामला तूल पकड़ गया। रावणा ने आरोप लगाया कि वीडियो साझा करने के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने कहा कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वह और भी कड़े कदम उठाएंगे।

रावणा ने यह भी कहा कि उनके समर्थक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उन्हें संयम रखने के लिए रोका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित पक्ष ने माफी नहीं मांगी या विवाद का समाधान नहीं किया, तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts