



जयपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मानसरोवर स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात भी की और सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।