Saturday, 29 August 2026

डिजिटल मैपिंग और तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्यमंत्री ने बाइसेग-एन के साथ की समीक्षा बैठक


डिजिटल मैपिंग और तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्यमंत्री ने बाइसेग-एन के साथ की समीक्षा बैठक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बाइसेग-एन) के साथ बैठक कर विभिन्न विभागीय परियोजनाओं में तकनीक और डिजिटल मैपिंग के उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और भू-सूचना प्रणाली के प्रभावी उपयोग से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, तेज और परिणामोन्मुखी बन सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजना क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग बेहतर हो सके।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, बाइसेग-एन के महानिदेशक टी.पी. सिंह सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय परियोजनाओं में तकनीकी नवाचार, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और भू-सूचना विज्ञान के उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीकों के माध्यम से योजनाओं की सटीक निगरानी, संसाधनों का बेहतर उपयोग और आमजन तक सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Previous
Next

Related Posts