Wednesday, 01 April 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा, जयपुर में कीमत 2106 रुपए


कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा, जयपुर में कीमत 2106 रुपए

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। राजधानी जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2106 रुपए में मिलेगा। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले मार्च महीने में भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे। 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपए महंगा किया गया था। ऐसे में यह लगातार दूसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में भी नई दरें लागू हो गई हैं। अजमेर में 2058 रुपए, अलवर में 2142 रुपए, बांसवाड़ा में 2175.50 रुपए, चित्तौड़गढ़ में 2193 रुपए, डूंगरपुर में 2204 रुपए और प्रतापगढ़ में 2213.50 रुपए तक कीमत पहुंच गई है। अलग-अलग जिलों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और छोटे व्यवसायियों पर पड़ेगा। खाना बनाने की लागत बढ़ने से ग्राहकों को बाहर खाना महंगा पड़ सकता है। वहीं शादी-ब्याह के सीजन में कैटरिंग सेवाओं के दाम भी बढ़ने की संभावना है।

छोटे व्यवसाय जैसे चाय की दुकानें और हलवाई भी इस बढ़ती महंगाई से प्रभावित होंगे। ईंधन लागत बढ़ने से उनके मुनाफे पर असर पड़ेगा। साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts