



जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने पंचायती राज चुनावों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बिना भी पंचायती राज चुनाव कराए जा सकते हैं, फिर भी राज्य सरकार चुनाव टालने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने सवाल उठाया कि जब नई मतदाता सूची (SIR) तैयार हो चुकी है, तो सरकार पुरानी सूची के आधार पर चुनाव कराने की बात क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर प्रक्रिया को उलझा रही है ताकि चुनावों में देरी हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन विभाग को लिखित ज्ञापन सौंपेगी और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा डोटासरा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में देरी करना जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।