Saturday, 29 August 2026

जयपुर में लेपर्ड सफारी महंगी, टिकट दरों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू


जयपुर में लेपर्ड सफारी महंगी, टिकट दरों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर में वन्यजीव पर्यटन को लेकर आज से अहम बदलाव लागू हो गया है। नाहरगढ़ और आमागढ़ लेपर्ड सफारी सहित सभी सफारियों के टिकट रेट में बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार अब प्रति व्यक्ति 26 रुपए अधिक चुकाने होंगे, जिससे पहले 834 रुपए का टिकट बढ़कर 860 रुपए हो गया है। यह बढ़ोतरी राजस्थान की सभी सफारियों में लागू की गई है। 

जयपुर प्रादेशिक रेंजर जितेंद्र सिंह के अनुसार पिछले दो वर्षों से सफारी शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, इसलिए अब दरों में संशोधन किया गया है। हालांकि नाहरगढ़ स्थित शिकार हौदी के टिकट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वहां पर्यटकों को पुरानी दर पर ही प्रवेश मिलेगा। सफारी के दौरान कैमरा ले जाने पर भी पहले की तरह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे पर्यटकों को राहत बनी रहेगी। वहीं पुरानी बुकिंग पर बढ़े हुए किराए का असर पड़ेगा या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट निर्देश नहीं हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पुरानी बुकिंग पर पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts