Saturday, 02 May 2026

राजस्‍व न्‍यायालयों में प्रकरणों के त्‍वरित निस्‍तारण को करेंगे ठोस उपाय: अजिताभ शर्मा


राजस्‍व न्‍यायालयों में प्रकरणों के त्‍वरित निस्‍तारण को करेंगे ठोस उपाय: अजिताभ शर्मा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर । राजस्व मण्डल के नव नियुक्‍त अध्यक्ष अजिताभ शर्मा ने राजस्व मण्डल से लेकर सभी अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्‍तारण को लेकर बेहतरीन कार्ययोजना की क्रियान्विति पर जोर दिया ।

उन्‍होंने बुधवार को राजस्‍व मंडल प्रशासन एवं सभी मंडल सदस्‍यों के साथ बैठक में मंडल के कामकाज की विस्‍तृत समीक्षा करते हुए और बेहतरीन ढंग से कार्य निष्‍पादन करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने मंडल एवं अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित राजस्‍व प्रकरणों का अधिक गुणवत्‍ता एवं शीघ्रता से निस्‍तारण की दिशा में कारगर कदम उठाये जाने पर जोर दिया। उन्‍होंने इसके लिये मंडल स्‍तर से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि राज्य के विविध स्तरीय राजस्व न्यायालयों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रभावी प्रयास किये जायेंगे ।

उन्‍होंने राजस्‍व मंडल के प्रशासनिक दायित्‍वों के बारे में भी राजस्‍व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद एवं समस्‍त शाखा प्रभारी अधिकारियों से फीडबैक लिया एवं सभी दायित्‍वों का विधिक प्रावधानों एवं पूर्ण जवाबदेही एवं व्‍यावहारिक दृष्टिकोण से निर्वहन के निर्देश दिये। इस अवसर पर अधि‍कारियों ने मण्डल अध्‍यक्ष शर्मा का पुष्‍प गुच्‍छ  भेंट कर स्‍वागत किया।

    Previous
    Next

    Related Posts