Friday, 05 June 2026

हनुमान बेनीवाल ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान, परिवार संग गंगा आरती में हुए शामिल


हनुमान बेनीवाल ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान, परिवार संग गंगा आरती में हुए शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को हरिद्वार में अपनी माताजी और परिवारजनों के साथ गंगा स्नान किया और गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माँ गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाते हुए आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव साझा किया। 

बेनीवाल ने कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा जीवन को नई प्रेरणा देती है और ऐसे पवित्र क्षण सदैव स्मरणीय रहते हैं। उन्होंने परिवार के साथ बिताए इन धार्मिक पलों को विशेष बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव ही जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।

Previous
Next

Related Posts