



जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर का कुलगुरु नियुक्त किया है।
इस संबंध में आदेश राज्य सरकार के परामर्श से जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार प्रो. दवे की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगी। इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रो. दवे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान और विकास गतिविधियों को मजबूती मिलने की संभावना है।