Tuesday, 31 March 2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मॉरिशियस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, संस्कृति संरक्षण पर हुई चर्चा


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मॉरिशियस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, संस्कृति संरक्षण पर हुई चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मॉरिशियस से आए गहलोत राजपूत महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया और सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में रहकर भारतीय संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों और तीज-त्योहारों को सहेजकर रखना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना और नई पीढ़ी तक भारतीय संस्कारों को पहुंचाना गर्व की बात है।

प्रतिनिधिमंडल ने भी राजस्थान से अपने सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने भविष्य में ऐसे संवाद और सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की, ताकि भारतीय संस्कृति का संरक्षण और प्रसार निरंतर होता रहे।

Previous
Next

Related Posts