



जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार मीणा ने 369 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि रोहित कुमार सोनी को 317, प्रवेश कुमार टिंकू को 194 और अमर जोशी को 127 वोट मिले। महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा ‘चकड़ी’ 430 वोट के साथ निर्वाचित हुए, जबकि रामेन्द्र सोलंकी को 392, परमेश्वर शर्मा को 112 और अभय सिंह को 42 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद के दो स्थानों पर डॉ. मोनिका शर्मा ने 416 वोट और पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने 399 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। अन्य उम्मीदवारों में मणिमाला शर्मा को 328 और ओम प्रकाश भार्गव को 355 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नारायण मुरारी ने 447 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि अनिल तिवारी को 365 और शालिनी श्रीवास्तव को 166 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी कई प्रत्याशी निर्वाचित हुए, जिनमें अनीता शर्मा, रवि कुमार जांगिड़, निलेश शर्मा, धनपाल लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सतेंद्र कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, जयंत माथुर, झालालाल मीणा (डीसी), बंशीधर सिंह (पीडब्ल्यूडी), महेंद्र आचार्य सहित अन्य शामिल हैं। इन सभी ने निर्धारित मतों के आधार पर जीत दर्ज कर कार्यकारिणी में स्थान बनाया।
चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत के निर्देशन में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रेस क्लब परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

