



जयपुर में भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने 48 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।
नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री और 12 प्रवक्ता बनाए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य इस टीम के माध्यम से महिला वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करना और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, शिखा वेद, निकिता राठौड़, ज्योति मिश्रा, शानू यादव, अनुराधा महेश्वरी, अंजू सैनी और रेखा परिहार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनीता व्यास, अरुण सिहाग और मूर्ति मीणा को महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री के रूप में डॉ. रजनी गावड़िया, मुकेश कंवर, रेखा जैन, जयश्री दाधीच, हंसिका गुर्जर, अमरावती शर्मा, शीला चंदन जाटव और सीमा अखावत को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता के रूप में अनुपमा मोदी, अदिति शर्मा, आंचल अवाना, मंजू सैनी, किरण मेघवाल, अंजली यादव, रजनी सोनी, निर्मला मकवाना, ममता कुमावत, सुनीता सैनी, चेतना मीणा और रमेश कुमारी कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सुषमा सैनी को कोषाध्यक्ष और कनिका बिश्नोई को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीना बनर्जी और बीना शर्मा को कार्यालय मंत्री, सुजाता मीणा को मीडिया प्रभारी और पूनम जैन को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आईटी संयोजक के रूप में पूजा गुरनानी और सह संयोजक के रूप में सोनिका जैन, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रियंका त्यागी और सह संयोजक के रूप में मनीषा जोधा को जिम्मेदारी दी गई है। रिसर्च संयोजक श्रिष्टि सेठी और सह संयोजक सुलभा सारदा होंगी, जबकि कार्यक्रम प्रभारी के रूप में नीलम मुंदड़ा को नियुक्त किया गया है।
मन की बात कार्यक्रम के लिए उमा शर्मा को संयोजक और वीणा कुमारी दशोरा को सह संयोजक बनाया गया है। प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में मंजू मेघवाल और सह प्रभारी के रूप में रुबिया उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा निम्नानुसार की जाती है। pic.twitter.com/NxMw5Gzvjn
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) March 31, 2026