Tuesday, 12 May 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी


राजस्थान बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

उदयपुर।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा (कला, वाणिज्य और विज्ञान) का परीक्षा परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। इस बार बोर्ड ने महज 20 दिन में परिणाम घोषित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस अवसर पर अजमेर में बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस वर्ष बारहवीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.54 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है।

वर्गवार परिणाम में विज्ञान वर्ग का परिणाम 97.52 प्रतिशत, कला वर्ग का 97.54 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग का 93.64 प्रतिशत रहा। इस बार 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं और पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर "मुख्य परीक्षा परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद "वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026" लिंक खोलें।अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है।

Previous
Next

Related Posts