Tuesday, 19 May 2026

अजमेर में सिक्सटीन फेदर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल समापन, विजेताओं को किया सम्मानित


अजमेर में सिक्सटीन फेदर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर में सिक्सटीन फेदर्स बैडमिंटन एकेडमी की ओर से 27 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जवाहर स्कूल स्थित एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का आयोजन कोहली स्पोर्ट्स और सिक्सटीन फेदर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समापन समारोह में कोहली स्पोर्ट्स के प्रतीक कोहली ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अजमेर में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में अंश विजेता और प्रभव उपविजेता रहे, जबकि अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में प्रांजल ने जीत दर्ज की और पारुल रनरअप रहीं। गर्ल्स डबल्स में प्रांजल और पारुल की जोड़ी विजेता बनी।


अंडर-13 वर्ग में भौमिक ने बॉयज सिंगल्स का खिताब जीता, जबकि खुश उपविजेता रहे। गर्ल्स सिंगल्स में मिशिका विजेता और प्रांजल उपविजेता रहीं। गर्ल्स डबल्स में प्रांजल और मिशिका की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-15 वर्ग में भौमिक ने बॉयज सिंगल्स में जीत दर्ज की, जबकि खुश रनरअप रहे। गर्ल्स सिंगल्स में कृतिका विजेता और अनुशा उपविजेता रहीं। बॉयज डबल्स में खुश और भौमिक की जोड़ी विजेता बनी, जबकि गर्ल्स डबल्स में कृतिका और विधि ने खिताब जीता।

अंडर-17 वर्ग में खुश ने बॉयज सिंगल्स में जीत हासिल की और माधव उपविजेता रहे। बॉयज डबल्स में माधव और युवराज की जोड़ी विजेता रही। गर्ल्स सिंगल्स और डबल्स दोनों में कृतिका का दबदबा रहा, जहां उन्होंने विधि के साथ मिलकर डबल्स और व्यक्तिगत रूप से सिंगल्स खिताब जीता।

अंडर-19 वर्ग में सोम ने बॉयज सिंगल्स में जीत दर्ज की, जबकि विधि ने गर्ल्स सिंगल्स और डबल्स दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।

पुरुष वर्ग में सिंगल्स में पारस यादव विजेता और पारस आडवाणी उपविजेता रहे। डबल्स में पारस और हरि की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि राहुल और पारस यादव उपविजेता रहे।इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाया।


Previous
Next

Related Posts