


रणथंभौर नेशनल पार्क में 1 अप्रैल से जंगल सफारी के समय में बदलाव किया जा रहा है। डीएफओ संजीव शर्मा के अनुसार, नए समय के तहत मॉर्निंग सफारी सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक और इवनिंग सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होगी।
वर्तमान में सफारी का समय सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और वन्यजीवों की गतिविधियों के अनुसार सफारी का संचालन किया जा सके।
वन विभाग के अनुसार नई समय-सारणी से पर्यटकों को अधिक अनुकूल समय में जंगल भ्रमण का अवसर मिलेगा, जिससे रणथंभौर में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।