



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने दो यूनिफॉर्म के लिए 1,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्षभर होने वाली गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।