Monday, 30 March 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में सुबह 10 बजे करेंगे जारी


राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में सुबह 10 बजे करेंगे जारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे।

रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय को मिलाकर करीब 9.10 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा और वे अपने भविष्य की अगली दिशा तय कर सकेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts