Sunday, 29 March 2026

जयपुर एयरपोर्ट पर कॉफी 20 रुपए में और 10 रुपए में चाय, ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत


जयपुर एयरपोर्ट पर कॉफी 20 रुपए में और 10 रुपए में चाय, ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को सस्ती दरों पर चाय और कॉफी उपलब्ध होगी। रविवार को ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत के साथ यात्रियों को मात्र 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में कॉफी मिलेगी, जबकि पहले एयरपोर्ट पर अलग-अलग काउंटर पर चाय-कॉफी के लिए करीब 50 रुपए तक खर्च करने पड़ते थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इस कैफे का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से खासकर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और एयरपोर्ट पर यात्रा अधिक सुविधाजनक और किफायती बनेगी।

यह कैफे एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र में शुरू किया गया है, जहां यात्रियों को चाय, कॉफी, पानी, स्नैक्स और अन्य खाद्य पदार्थ उचित दरों पर उपलब्ध होंगे। उद्घाटन के दौरान एयरपोर्ट से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी नवीन भगत, इंटेलिजेंस ब्यूरो के सैरेम सरत कुमार, CISF के उप कमांडेंट देवराज और मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी अनिमेष भट्ट शामिल थे।

जयपुर एयरपोर्ट की यह पहल हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं कम लागत में मिल सकेंगी।

Previous
Next

Related Posts