Sunday, 29 March 2026

जोधपुर में शाही अंदाज में IPS अफसरों की शादी: कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा बंधेंगे परिणय सूत्र में


जोधपुर में शाही अंदाज में IPS अफसरों की शादी: कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा बंधेंगे परिणय सूत्र में

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर में रविवार को एक खास शाही अंदाज में दो चर्चित आईपीएस अधिकारी विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी पारंपरिक रंग और आधुनिक अंदाज के चलते चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना निवासी और वर्तमान में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की शादी की रस्में उनके पैतृक निवास पर धूमधाम से पूरी की गईं। शनिवार रात आयोजित बारात सभा में बिश्नोई पारंपरिक जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण के साथ नजर आए। काला चश्मा लगाए उनका अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा।

मेहंदी और संगीत समारोह में भी दोनों अधिकारियों का अलग अंदाज देखने को मिला। बिश्नोई ने परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थानी और फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। सगाई और रिंग सेरेमनी के दौरान भी दोनों ने मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। एक मौके पर बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर सभी को चौंका दिया, जिस पर मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया।

रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बिश्नोई घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बारात के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर परिजनों और महिलाओं ने नृत्य किया, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

जोधपुर के एक प्रसिद्ध होटल में आज दोनों सात फेरे लेकर जीवनसाथी बनेंगे। इसके बाद 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा, जिसमें कई प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्ट अतिथि शामिल हो सकते हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और बरेली में एसपी (साउथ) के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

Previous
Next

Related Posts