Sunday, 29 March 2026

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार, बेटे गौतम ने दी मुखाग्नि


रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार, बेटे गौतम ने दी मुखाग्नि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टेक्सटाइल उद्योग के दिग्गज और रेमंड ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर करीब 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवारजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

87 वर्षीय विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हो गया था। वे भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते थे और उन्होंने ‘रेमंड’ ब्रांड को देश-विदेश में पहचान दिलाई।

अपने पीछे वे पत्नी आशादेवी, बेटे गौतम सिंघानिया, मधुपति सिंघानिया और बेटी शेफाली रुइया सहित परिवार को छोड़ गए हैं।

गौतम सिंघानिया ने अपने संदेश में पिता को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    Previous
    Next

    Related Posts