Sunday, 29 March 2026

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी से दीनदयाल कुमावत को हटाया, मोहित यादव बने नए कन्वीनर


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी से दीनदयाल कुमावत को हटाया, मोहित यादव बने नए कन्वीनर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी में राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने मौजूदा कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को पद से हटाकर भाजपा विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव को नया कन्वीनर नियुक्त किया है। इसके साथ ही कमेटी में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जबकि कुछ पुराने सदस्यों को बाहर कर दिया है।

नई एडहॉक कमेटी में पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और भादरा से विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र अर्जुन बेनीवाल को सदस्य बनाया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर और सांसद घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र आशीष तिवाड़ी को पुनः कमेटी में स्थान दिया है। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन को कमेटी से बाहर कर दिया है।

सरकार ने इस एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया है, जो अब तक नौवीं बार विस्तार किया है। उल्लेखनीय है कि RCA की निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद से पिछले दो वर्षों से लगातार एडहॉक कमेटी के जरिए ही कामकाज संचालित हो रहा है और चुनाव अब तक लंबित हैं।

नई कमेटी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी आगामी तीन महीनों में RCA के चुनाव करवाने की होगी। इस बदलाव को प्रशासनिक पुनर्गठन और चुनावी प्रक्रिया को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि कमेटी में नए सदस्यों की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं और इसे भाजपा की आंतरिक सियासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 28 मार्च 2024 को RCA की कार्यकारिणी को भंग कर एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद जून 2025 में दीनदयाल कुमावत को कन्वीनर बनाया था, जिन्हें अब हटाकर मोहित यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Previous
Next

Related Posts