



उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में चल रहा बहुचर्चित संपत्ति विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह विवाद लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और उनकी बहन पद्मजा कुमारी परमार के बीच चल रहा है, जिसमें हाल ही में 17 मार्च को कोर्ट ने पद्मजा कुमारी की ‘लेटर्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन’ (प्रशासन पत्र) की मांग को खारिज कर दिया था। इस फैसले के बाद लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसे सच्चाई की जीत बताया था।
अब इस मामले पर पद्मजा कुमारी परमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके लिए यह सिर्फ संपत्ति का मामला नहीं, बल्कि सच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वह न्याय की उम्मीद के साथ इस संघर्ष को आगे बढ़ा रही हैं। पद्मजा ने अपनी आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वे एकलिंगनाथजी से यही प्रार्थना करती हैं कि सत्य सामने आए और न्याय मिले।
यह विवाद लंबे समय से चल रहा है और उदयपुर सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोर्ट के हालिया फैसले के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है और आने वाले समय में इस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर बनी हुई है