



जयपुर ग्रामीण के जमवा रामगढ़ क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह और विधायक कुलदीप भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर ‘मन की बात’ को सुना और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और संदेशों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इससे देशभर में प्रेरणादायक कार्यों और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है।