Sunday, 29 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, युवाओं को दिया स्वास्थ्य और रोजगार का संदेश


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, युवाओं को दिया स्वास्थ्य और रोजगार का संदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में आयोजित हाफ मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहना सुखी जीवन का मूल आधार है और देश की प्रगति के लिए युवा शक्ति का स्वस्थ और सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेगा, तभी समाज और राष्ट्र भी प्रगति करेगा, इसलिए युवाओं को अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ-साथ स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने मैराथन को रवाना करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द टाइम्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल और महिन्द्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी-सीईओ अमित कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts